अगला साल देश का भविष्य तय करने वाला : अमित शाह

भोपाल, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों का यहां जिक्र करते हुए कहा कि अगला वर्ष देश का भविष्य तय करने वाला होगा।

जम्बूरी मैदान में मंगलवार को आयोजित ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ऐसी हवा बनाएं जो अन्य राज्य के चुनावों में आंधी में बदले और फिर उसे लोकसभा चुनाव में सुनामी में बदलना है।

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की बात करते हैं। उन्हें सपने देखने का अधिकार है, मगर यह भी तो बताएं कि जनता से वे किस आधार पर वोट मांगेंगे। क्या 12 लाख करोड़ के घोटालों के आधार पर वोट मांगेंगे।

उन्होंने कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वह सरकार मध्य प्रदेश को आगे नहीं बढ़ने देती थी। मगर, अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य में शिवराज चौहान की सरकार मिलकर विकास कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493