अगली फिल्म में पुराने किरदार को पुर्नजीवित करेंगे कमल

चेन्नई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन अपनी आगामी त्रिभाषी फिल्म में अपना सर्वाधिक प्यारा किरदार पर्दे पर वापस उतारने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को यहां इसकी घोषणा की जाएगी।

हासन के करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “यह सच है कि कमल सर अपना सर्वाधिक लोकप्रिय किरदार निभाएंगे। अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा शुक्रवार को होगी।”

राजीव कुमार द्वारा निर्देशिक फिल्म में हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन पर्दे पर पहली बार पिता और बेटी की भूमिका में साथ नजर आएंगे।

लोकप्रिय तेलुगू हास्य अभिनेता ब्रह्मानंदम, राम्या कृष्णन और सौरभ शुक्ला पहले ही इस फिल्म का हिस्सा हैं। तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों भाषाओं में एक-साथ फिल्म की शूटिंग होगी।

फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग अमेरिका में होगी, इसके अलावा भारत में भी कुछ दृश्यों की शूटिंग होगी।

उस्ताद इलैयाराजा को फिल्म के संगीत के लिए उतारा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493