अगस्ता सौदे की जांच से भयभीत नहीं : सोनिया

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्हें अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे की किसी भी एजेंसी से जांच को लेकर डर नहीं है।

सोनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्हें (सरकार) मेरा नाम लेने दीजिए, मुझे किसी का डर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि कोई भी जांच जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने कहा, “आरोप निराधार हैं। सच्चाई जल्द ही सबके सामने होगी। यह उनकी (भाजपा) चरित्र हनन की रणनीति का हिस्सा है।”

सोनिया ने सवाल किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दो वर्षो के दौरान हुए सौदों की जांच आखिर क्यों नहीं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493