अगली फिल्म में पुलिस के किरदार को लेकर उत्साहित प्रसन्ना

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता प्रसन्ना अपनी आगामी तमिल फिल्म में पुलिस का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

प्रसन्ना ने आईएएनएस से कहा, “मैं इस किरदार के लिए काफी उत्साहित हूं। यह पूरी तरह से पुलिस की कहानी है। अभी तक मैंने जितने किरदार निभाए हैं, उनमें से यह सबसे अलग है।”

इस फिल्म से गीतकार रेवती पहली बार निर्देशन में कदम रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू हो रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे फिट दिखने की आवश्यकता होगी। किरदार के लिए मुझे अलग दिखने की आवश्यकता होगी।”

फिल्म की बाकी टीम का चयन अभी होना बाकी है।

प्रसन्ना इससे पहले धनुष की पहली निर्देशित फिल्म ‘पॉवर पांडी’ में दिखे थे। प्रसन्ना इसके बाद ‘माईस्किन’ और तमिल थ्रिलर ‘थुप्पारीवालन’ में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493