नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में युवकों के एक समूह ने सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर हमला कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यहां नेब सराय में देवली के पास शुक्रवार दोपहर लगभग पांच-छह युवकों ने कप्तान सिंह पर हमला कर दिया।”
पुलिस ने बताया कि पूरा दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसके जरिए घटना के आरोपी की पहचान की जा रही है।
सिंह खानपुर में स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। हमले में उनके पैर की हड्डी टूट गई है और काफी चोटें आईं हैं।
पुलिस हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath