अगले चुनाव बाद कर्नाटक विकास के पथ पर होगा : मोदी

बेंगलुरू, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2018 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। मोदी ने कहा कि चुनाव बाद राज्य विकास के पथ पर होगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हवाईअड्डे के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “ऐसा लगता है कि कर्नाटक के लोग चुनाव का इंतजार करने को तैयार नहीं हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक भी विकास के रास्ते पर आना चाहता है।”

मोदी ने कहा, “अगले चुनाव के बाद मुझे विश्वास है कि कर्नाटक भी विकास के रास्ते पर होगा।”

मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भारतीय सैनिकों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोगों को अब कांग्रेस पर विश्वास नहीं है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम द्वारा संकटग्रस्त राज्य में अधिक स्वायत्तता की मांग पर विचार करने संबंधित बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादियों की भाषा बोल रही है।

मोदी ने कहा, “मैं बेंगलुरू के निवासियों से पूछना चाहता हूं, क्या ऐसे लोग जो बहादुर सैनिकों के बलिदान पर राजनीति करते हैं, देश के लिए अच्छा कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता था कि बार-बार हार के बाद पार्टी के कुछ बुद्धिजीवी लोग कांग्रेस को सही रास्ते पर वापस लाएंगे, लेकिन कांग्रेस अपनी गलतियों से सीखना नहीं चाहती। जबकि आम तौर पर लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं।”

मोदी दक्षिणी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर थे। जहां उन्होंने उज्जिर शहर, राज्य की राजधानी बेंगलुरू और बिदर में कई समारोहों में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493