अगले महीने से पटरी पर दौड़ेगी Vande Bharat Sleeper
June 9, 202590 Views
आपको जानकर खुशी होगी रेलवे जुलाई महीने के अंत तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को चला सकती है. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्पीड ट्रॉयल का काम पूरा हो चुका है. इसके अलावा अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) लखनऊ ने भी ट्रेन की तकनीक व स्पीड से जुड़े सभी जांच को पूरा कर लिया है.आपको बता दे की रेलवे बोर्ड पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रेलमार्ग व किराया तय कर रहा है. ऐसे में ऐसा कयास लगाया जा रहा है की अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी इस ट्रेन को हरी झड़ी दिखा सकते हैं.