जोहांसबर्ग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की नई चयन समिति के लिए चुनाव अगले महीने होंगे। मौजूदा चार सदस्यीय समिति का कार्यकाल आईसीसी विश्व कप-2015 के बाद ही समाप्त हो गया।
वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार मौजूदा चार सदस्यीय समिति में एंड्रियू हडसन, शाफिक अब्राहम्स, हुसेन मेनैक और लिंडा जोंडी शामिल हैं। हडसन पिछले पांच साल से चयन समिति के सदस्य हैं। इसलिए उनका दोबारा चयन समिति में लौटना असंभव है जबकि बाकी के तीन सदस्यों की जगह बरकरार रह सकती है।
ऐसे में माना जा रहा है कि एश्वेल प्रिंस समिति में हडसन की जगह ले सकते हैं। चयन समिति के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 30 अप्रैल को खत्म होगी।
प्रिंस ने मार्च में ही क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
वैसे यह आशंका भी जताई जा रही है कि नए बदलाव के तहत चयन समिति में नए सदस्यों को मौका दिया सकता है लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है।
dharmpath.com dharmpath