‘अनफ्रीडम’ के निर्देशक ने वीडियो में अपील की

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक राज अमित कुमार ने देश में अपनी फिल्म ‘अनफ्रीडम’ की रिलीज पर रोक लगने के बाद एक वीडियो के जरिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की है।

एक बयान में कहा गया है कि नौ अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो में केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (सीबीएफसी) या सेंसर बोर्ड के कामकाज और इसके द्वारा बिना सोचे समझे मूर्खतापूर्ण फैसले पास किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।

वीडियो में राज अमित कुमार ने कहा है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म पर प्रतिबंध या उस पर कैंची चलाने के बजाय उसे प्रमाणित करना या नंबर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक असल मायने में बदलाव नहीं आता, वह प्रधानमंत्री एवं सेंसर बोर्ड को ये हस्ताक्षरित याचिकाएं भेजते रहेंगे।

कुमार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले सभी लोगों का सहयोग चाहते हैं।

‘अनफ्रीडम’ धार्मिक कट्टरवाद और असहिष्णुता को लेकर दो दमदार एवं बेधड़क समकालीन कहानियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493