अगले मेसी, रोनाल्डो साबित हो सकते हैं काने : माथेउस

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लोथार माथेउस ने कहा कि इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी काने अगले लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साबित हो सकते हैं।

माथेउस ने कहा कि मैदान पर जिस प्रकार का प्रदर्शन काने दर्शाते हैं, वह उससे कई अधिक बेहतर प्रदर्शन की क्षमता रखते हैं।

राजधानी दिल्ली में ‘रॉयल स्टैग् बारेल सिलेक्ट परफेक्ट स्ट्रोक्स’ समारोह में शामिल हुए माथेउस ने कहा, “वर्तमान में मुझे टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाड़ी काने का खेल पसंद आ रहा है। वह इंग्लैंड में सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं और वे न ही क्लब के लिए बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए भी सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं।”

माथेउस ने कहा, “मैदान पर जिस प्रकार का प्रदर्शन काने अभी दर्शा रहे हैं। उनमें उससे भी बेहतर प्रदर्शन की क्षमता है। उनके अंदर अगला मेसी और रोनाल्डो बनने की बेहतरीन क्षमता है।”

साल 1990 में जर्मनी को विश्व कप का खिताब जिताने वाले माथेउस ने कहा कि यूरोप में दक्षिण अमेरिका की तुलना में अधिक प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493