ेसेलेना, बीबर के बीच कुछ तो पक रहा है!

लॉस एंजेलिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज को अपने प्रेमी द वीकेंड से अलगाव होने के बाद अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर के साथ देखा गया।

हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह पूर्व जोड़ा एक बार फिर प्यार की पींगे बढ़ा रहा है या नहीं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ ईऑनलाइट डॉट कॉम’ को बताया, “बीबरऔर सेलेना एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह एक बार फिर साथ हैं।”

सूत्र ने कहा, “फिलहाल, दोनों पता लगा रहे हैं कि क्या वह अपने रिश्ते को दोबारा एक और मौका दे सकते हैं या नहीं।”

अन्य सूत्र ने कहा, “चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं लेकिन अभी वह अधिकारिक तौर पर साथ नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493