अर्जेंटीना टीम में अब भी हिगुएन के लिए जगह नहीं

ब्यूनस आयर्स, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना ने रूस और नाइजीरिया के खिलाफ खेले जाने वाले दो दोस्ताना मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है और इसमें अब भी गोंजालो हिगुएन के लिए जगह नहीं है।

हिगुएन को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोमा के खिलाड़ी डिएगो पेरोटी और बोका जूनियर्स के फारवर्ड क्रिस्टियन पावोन को दोस्ताना मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

अपनी अच्छी फॉर्म के बावजूद हिगुएन को अब भी नए कोच साम्पोली के मागदर्शन में राष्ट्रीय टीम के लिए मैच खेलना है।

साम्पोली को इस साल एक जून को अर्जेटीना टीम के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था।

जुवेंतस के लिए खेले गए अपने पिछले तीन मैचों में 29 वर्षीय हिगुएन ने चार गोल दागे हैं।

दोस्ताना मैचों के लिए टीम में शामिल किए गए पेरोटी ने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। उन्होंने चोटिल होने के कारण 2011 के बाद से अपनी टीम का किसी भी मैच में प्रतिनिधित्व नहीं किया।

पेरोटी हालांकि, अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और इटली सेरी-ए सीजन में गियालोरोसी क्लब का नेतृत्व कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493