अगले 2 सत्र बेसिकतास के लिए खेलेंगे क्वारसेमा

इस्तानबुल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के खिलाड़ी रिकाडरे क्वारसेमा ने अगले दो सत्रों के लिए तुर्की के क्लब बेसिकतास के साथ करार किया है।

तुर्किश क्लब ने कहा कि क्वारसेमा के साथ हुए करार में एक और साल के विस्तार की सम्भावना रखी गई है।

क्वारसेमा ने सोमवार को अपने क्लब पोरटो को अलविदा कहा और मंगलवार को तुर्की पहुंचे, जहां बेसिकतास के प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

करार के मुताबिक बेसिकतास दो सत्र के लिए क्वारसेमा को 33 लाख यूरो देगा और अगर क्वारसेमा दो साल में 30 से अधिक मैच खेलने में सफल रहे तो उन्हें 17.7 लाख यूरो वेतन के तौर पर मिलेगा।

क्वारसेमा इससे पहले भी बेसिकतास के लिए खेल चुके है। 2010 से 2012 तक वह इस क्लब के सदस्य थे। क्वारसेमा के पास बार्सिलना, पोरटो और इंटर मिलान जैसे शीर्ष क्लबों के लिए खेलने का अनुभव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493