टेस्ट टीम में अमित मिश्रा की वापसी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के साथ अगले महीने से होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है।

कर्नाटक के युवा बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। राहुल बुखार के कारण बांग्लादेश के साथ हुए एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे।

टीम की कमान विराट कोहली पर रहेगी।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, वरुण एरॉन और भुवनेश्वर कुमार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493