नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक प्रौद्यगिकी कंपनी डायसन ने गुरुवार को भारत में अपने नवीनतम उत्पादों को लॉन्च करने की घोषणा की। डायसन विभिन्न उत्पादों के जरिए अगले पांच वर्षो में भारत में 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।
बता दें कि डायसन को 2017 में 100 फीसदी एफडीआई मार्ग के जरिए एकल ब्रांड खुदरा व्यापार के लिए लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
डायसन बोर्ड के सदस्य और मुख्य इंजीनियर जेक डायसन ने कहा, “डायसन इंजीनियरो ने संपूर्ण भारत में घरों में शोध के लिए समय व्यतीत किया ताकि वे यह समझ सके कि हमारी तकनीक समस्याओं को हल करने में कैसे मदद कर सकती है। हम अपनी पेटेंट तकनीक का उपयोग करते हुए उत्पादों की एक श्रृंखला शुरू कर रहे हैं, जिससे हम मानते हैं कि हमें सार्थक लाभ मिलेंगे।”
डायसन का पहला डेमो स्टोर नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में शुरू किया गया है। डायसन का देश में कुल 20 स्टोर्स खोलने का लक्ष्य है।
dharmpath.com dharmpath