पीएसजी के खिलाफ मैच में मैंने शानदार प्रदर्शन किया : रोनाल्डो

मेड्रिड, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने प्रदर्शन से उत्साहित होकर स्वयं की ही प्रशंसा कर दी है।

रोनाल्डो का कहना है कि चैम्पियंस लीग के नॉक-आउट दौर में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ खेले गए मैच में उनका प्रदर्शन बेहतरीन था।

लीग के अंतिम-16 दौर के पहले चरण में खेले गए मैच में रियल ने पीएसजी को 3-1 से मात दी। इस मैच में रियल के लिए रोनाल्डो ने दो गोल किए।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में रोनाल्डो ने कहा, “अगर आप स्कोर करते हैं और टीम को जीत हासिल होती है, तो यह सबसे खास होता है। आज मैंने शानदार प्रदर्शन किया। मैंने दो गोल कर टीम को जीतने में मदद की। हालांकि, अभी हम जानते हैं कि मुकाबला अभी समाप्त नहीं हुआ है।”

उल्लेखनीय है कि इस मैच में रोनाल्डो ने एक नया इतिहास रचा है। वह एक ही क्लब के लिए चैम्पियंस लीग में 100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोनाल्डो ने कहा, “हमें उनके घर में अब जाना है और स्कोर कर जीत हासिल करने की कोशिश करनी है। हम बिना किसी दबाव के खेलेंगे और अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493