अगवा जापानियों के मुद्दे पर उत्तर कोरिया से बातचीत संभव

टोक्यो, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अगवा किए गए जापानी नागरिकों के सगे संबंधी उनकी स्वदेश वापसी के लिए उत्तर कोरिया सरकार से चर्चा करने के इच्छुक हैं।

सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक, रविवार को अगवा किए गए जापानी नागरिकों के संबंधी और समर्थक टोक्यो में इकट्ठा हुए।

इन सगे संबंधियों के समूह के नेता शिगियो लीजुका ने कहा कि उनका मानना है कि 2015 उनके लिए मुद्दों को सुलझाने के लिहाज से निर्णायक साल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पीड़ितों को वापस लाना है और वे सरकार से इसमें मदद की उम्मीद करते हैं।

उत्तर कोरिया दो साल पहले जापान से सहमत हो गया था कि वह जापान के लापता नागरिकों को खोजने के लिए जांच करेगा लेकिन इस महीने उत्तर कोरिया ने ऐलान किया कि उसने यह जांच रोक दी है।

उत्तर कोरिया के रॉकेट प्रक्षेपण के बाद जापान द्वारा उस पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493