जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर झड़प

जम्मू, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच सोमवार को झड़प हो गई।

पुलिस ने कहा कि आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जम्मू के सारोर में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) की एक जेसीबी में आग लगा दी। यह घटना तब सामने आई, जब जेडीए अधिकारी जेडीए की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालात तनावपूर्ण हैं और इलाके में झड़प जारी है। झड़प में जेसीबी का चालक घायल हो गया।”

इलाके से आई खबरों के मुताबिक, आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और सुरक्षाकर्मी उनसे निपटने का प्रयास कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493