नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में ‘अगवा’ हुआ साइबेरियन कुत्ता ‘जोरो’ गुरुवार सुबह मिल गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) नुपुर भारद्वाज ने कहा, “कुत्ता जिस जगह से गायब हुआ था, उसी जगह पर एक खंभे से बंधा मिला।”
जोरो दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज निवासी अफताब खान का पालतू कुत्ता है। उसे पिछली शुक्रवार सुबह उस वक्त कार सवार चार-पांच लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था, जब वह सैर पर निकला हुआ था।
पुलिस ने जोरो के गायब होने के संबंध में एक मामला दर्ज किया था।
dharmpath.com dharmpath