अगस्टा मास्टर्स में पहले दौर के बाद लाहिरी संयुक्त 18वें

अगस्टा (अमेरिका), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिरी गुरुवार को अगस्टा मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर रहे।

लाहिरी ने पहले राउंड में वन अंडर 71 का कार्ड खेला।

लाहिरी ने पहले राउंड में दो बर्डी और एक बोगी लगाया। इसके जरिए ही वह 12 अन्य गोल्फरों के साथ स्थान साझा करने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493