अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना प्रमुख अदालत में पेश

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)।अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एस.पी. त्यागी बुधवार को अदालत के समक्ष पेश हुए।

त्यागी के अलावा, उनके चचेरे भाई संजीव उर्फ जूली, पूर्व एयर मार्शल जी.एस. गुजराल व वकील गौतम खेतान भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश हुए।

न्यायाधीश कुमार ने 11 अक्टूबर को आरोपियों को 20 दिसंबर को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा था।

अदालत ने सीबीआई को अपने आरोप पत्र की प्रतियां आरोपियों को देने और 30 मई, 2018 को मामले की अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे।

अदालत ने गुजराल को दो लाख रुपये के बांड पर जमानत दे दी और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का निर्देश दिया।

इस बीच खेतान के वकील पी.के. दूबे ने खेतान के जनवरी 2018 में हांगकांग और फिलीपींस जाने के लिए अनुमति मांगने हेतु आवेदन दिया। अदालत खेतान की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

सीबीआई ने अदालत को यह भी बताया कि उन्होंने यूरोप के कथित बिचोलिए कार्लो गेरोसा के प्र्त्यपण के लिए भी आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493