नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। गुजरात कैडर के वर्ष 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अचल कुमार जोती को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। जोती गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे उस वक्त मुख्य सचिव का पद संभाल चुके हैं।
जोती का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगा। जोती (62) कार्यकाल करीब तीन वर्षो का होगा जब वह 65 साल के हो जाएंगे। नसीम जैदी के बाद वह दूसरे निर्वाचन आयुक्त होंगे। निर्वाचन आयुक्त का एक पद अभी भी रिक्त है।
dharmpath.com dharmpath