अचानक ‘जाट की जुगनी’ के सेट पर पहुंचे सोहेल खान

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सोहेल खान ने अचानक ‘जाट की जुगनी’ के सेट पर पहुंचकर अपने दोस्त और अभिनेता यश टोंक को चौंका दिया।

सोहेल ने इस टीवी धारावाहिक की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यश ने एक बयान में कहा, “सेट पर सुहेल को देखना अच्छा था। आशा करता हूं कि हमारे शूट को देखकर उनका मनोरंजन हुआ होगा जैसा कि वह धारावाहिक को देखकर करते हैं।”

‘जाट की जुगनी’ में मदिराक्षि मुंडले, राकेश पांडे और यश टोंक प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह सोनी एंटरटेंमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।

मदिराक्षि ने कहा, “वह सेट पर आए और हमें बधाई दी, यह एक प्रकार का उपहार है। मदिराक्षि इस धारावाहिक में प्रभावी मुन्नी का किरदार निभा रही हैं।”

उन्होंने कहा, “सोहेल बहुत ही विनम्र हैं और वह सेट पर आए और हमें बधाई दी, किसी उपहार के समान है। वह यश टोंक के अलावा मेरा भी दोस्त है और हमने सेट पर काफी समय तक बातचीत की। वह ‘जाट की जुगनी’ को देखते हैं और इसके सभी एक्शन और ड्रामे को पसंद करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493