उप्र में गर्म हवाएं चलने से गर्मी बढ़ेगी

लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493