अच्छी गायिका हैं परिणिति : आयुष्मान

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना का कहना है कि अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा काफी अच्छी गायिका हैं।

आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में परिणिति को आयुष्मान की सह-कलाकार की भूमिका में देखा जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि परिणिति को एक गायक के तौर पर वह किस स्तर पर देखते हैं, आयुष्मान ने आईएएनस से कहा, “मुझे लगता है कि वह काफी अच्छे स्तर की गायिका हैं। वह काफी अच्छी हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया है। संगीत के बारे में उन्हें काफी कुछ पता है।”

आयुष्मान ने कहा कि परिणिति के अंदर छिपि गायिका के बारे में उन्हें जब पहली बार पता चला, तो वह काफी हैरान हुए। उनका कहना है कि अभिनेत्री को गाना जारी रखना चाहिए।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में परिणिति को एक महत्वाकांक्षी गायिका के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, आयुष्मान एक लेखक अभिमन्यु रॉय के किरदार में नजर आएंगे।

कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म के निर्देशक अक्षय रॉय हैं और मनीष शर्मा इसके निर्माता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493