बॉलीवुड सितारों ने दी ईद की बधाई

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, फरहान अख्तर और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने ईद के अवसर पर प्यार और शांति के लिए बधाई दी।

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, फरहान अख्तर और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने ईद के अवसर पर प्यार और शांति के लिए बधाई दी।

बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर लिखा :

अमिताभ बच्चन : छह जुलाई और सात जुलाई को ईद मनाने वालों को ईद मुबारक।

ऋषि कपूर : ईद मुबारक दोस्तों। यह सिर्फ बधाई नहीं है, बल्कि हमें विश्व शांति के लिए बहुत कुछ करना होगा।

शेखर कपूर : यह बहुत खास ईद है। सभी को ईद की बधाई।

शान : ईद मुबारक!

दीया मिर्जा : ईद मुबारक! ‘सुल्तान’। प्यार की हमेशा जीत होती है।

अरमान मलिक : दुनियाभर के लोगों को ईद मुबारक। खुश रहें और प्यार बांटें।

सोफी चौधरी : ईद मनाने वाले मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक! शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि के साथ अल्लाह आपका और आपके परिवार का भला करें!

अतुल कस्बेकर : सभी को ईद मुबारक। आप सभी को प्यार की जरूरत है और प्यार को आप सभी की जरूरत है।

विकास खन्ना : दुनिया की सबसे बड़ी दावत। ईद मुबारक।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493