नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र में कपड़ा मंत्री रहे संतोष गंगवार ने बुधवार को वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि संसद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पारित कराना सरकार की प्राथमिकता होगी।
गंगवार और अर्जुन राम मेघवाल दोनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में अपना कार्यभार संभाला। जेटली ने दोनों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
गंगवार को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं विस्तार कर वित्त मंत्रालय से संबद्ध किया है।
गंगवार बरेली से सांसद हैं और मेघवाल पूर्व नौकरशाह हैं।
dharmpath.com dharmpath