अहमदाबाद:गरबा मंच से गैर-हिंदुओं को बाहर जाने का एलान

अहमदाबाद-नवरात्र उत्सव के दौरान अहमदाबाद में एक गरबा कार्यक्रम में गैर-हिंदुओं और मुसलमानों को वहां से चले जाने के लिए कहे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

इस कार्यक्रम से जुड़े गुजराती लोक गायक आदित्य गढ़वी ने इस घोषणा से स्वयं को अलग करते हुए कहा कि यह संदेश उनकी ओर से नहीं दिया गया था।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कार्यक्रम के एंकर और रेडियो जाकी (आरजे) आकाश त्रिवेदी बुधवार को शहर के शेला रोड स्थित सवाना पार्टी प्लाट में आयोजित ‘रंग मोरला’ कार्यक्रम के मंच से गैर-हिंदुओं से बाहर जाने का अनुरोध करते सुनाई देते हैं। गढ़वी इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे।

वीडियो में त्रिवेदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि किसी भी गैर-हिंदू और मुसलमानों से विनम्र अनुरोध है कि वे मैदान से चले जाएं। विश्व हिंदू परिषद यहां सनातन धर्म की रक्षा के लिए आई है।

उन्होंने ऐसे लोगों की सूचना देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की भी घोषणा की। गुजरात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने इस घोषणा पर कहा कि यह राज्य में गरबा कार्यक्रमों के दौरान बजरंग दल के स्वयंसेवकों द्वारा की जाने वाली नियमित गतिविधि का हिस्सा है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493