अच्छी गेंदबाजी रही जीत का अहम कारण : कुलकर्णी

विशाखापत्तनम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने शुक्रवार को कहा कि अच्छी गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कुलकर्णी ने गुरुवार रात खेले गए इस मैच में तीन ओवरों में नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए। अनुभवी स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे ने भी 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसकी बदौलत सनराइजर्स टीम 127 पर सिमट गई। रॉयल्स ने इसके बाद मैच के आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की।

कुलकर्णी ने इस मैच में दो महत्वपूर्ण बल्लेबाजों शिखर धवन और लोकेश राहुल को आउट किया।

आईपीएलटी20 डॉट कॉम के अनुसार कुलकर्णी ने कहा, “पिच में बहुत तेजी नहीं थी। नए गेंद से थोड़ा स्विंग मिल जरूर मिल रहा था और अच्छी लंबाई के साथ गेंदबाजी करना अहम रहा।”

कुलकर्णी के अनुसार धवन को उन्होंने जिस बाहर जाती गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया, वह उनकी पसंदीदा गेंद रही।

छोटा लक्ष्य होने के बावजूद रॉयल्स की पारी कुछ मौकों पर लड़खड़ाती नजर आई और मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। कुलकर्णी ने हालांकि कहा कि उनकी टीम शुरू से जीत के प्रति आश्वस्त थी।

कुलकर्णी के अनुसार, “प्रवीण कुमार ने आखिरी ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हम जीत को लेकर आश्वस्त थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493