अच्छी व्यावसायिक फिल्में हमेशा सफल होंगी : रोहित शेट्टी

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि अच्छी व्यावसायिक फिल्में हमेशा सफल होंगी।

सावन के ‘टेक 2 विद अनुपमा और राजीव’ के दौरान रोहित शेट्टी से ‘जुड़वा 2’ और ‘गोलमाल अगेन’ से पहले वर्ष 2017 में व्यावसायिक फिल्मों की असफलताओं के बारे में पूछा गया।

इस पर रोहित शेट्टी ने कहा, “सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ एक व्यावसायिक फिल्म है। ‘ट्यूबलाइट’ व्यावसायिक फिल्म नहीं लगती जबकि सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ व्यावसायिक फिल्म है। इसमे मारधाड़ और गीत हैं और इसमें वो सबकुछ है, जो सलमान खान की फिल्मों में होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मैं कबरी खान को सम्मान रकता हूं कि उन्होंने सलमान के साथ ट्यूबलाइट जैसी फिल्म बनाई। हालांकि, यह इतनी कामयाब नहीं हुई, इसकी कहानी अलग थी लेकिन वह जो कर रहे थे, पूरी ईमानदारी से कर रहे थे। इसलिए मैं ट्यूबलाइट को व्यावसायिक फिल्म के तौर पर नहीं देखता।”

रोहित शेट्टी निर्देशक राजकुमार हिरानी के भी प्रशंसक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493