तूफान हार्वे राहत कोष में 2.7 करोड़ डॉलर का इजाफा

ह्यूस्टन, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए तूफान हार्वे राहत कोष में 2.76 करोड़ डॉलर और इकट्ठा हुए हैं।

इस राशि के जुड़ने के बाद अब हार्वे राहत कोष के अंतर्गत प्रभावितों की सहायता के लिए कुल 6.44 करोड़ डॉलर जमा हो गए हैं।

अमेरिका के टेक्सास में 25 अगस्त को आया तूफान हार्वे से काफी क्षति हुई थी। यह गत 50 वर्षो में यहां आया अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान था।

तूफान से यहां 480 किलोमीटर के क्षेत्र में हजारों लोग विस्थापित हुए और करीब 200,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493