अच्छे अभिनेता नहीं थे करण कुंद्रा : एकता कपूर

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। एकता कपूर ‘कितनी मोहब्बत है’ के अभिनेता करण कुंद्रा के अभिनय से प्रभावित नहीं थीं। लेकिन करण की सकारात्मकता से एकता इतनी प्रभावित हो गईं कि उन्होंने उसे 2009 में ‘कितनी मोहब्बत है’ के लिए चुन लिया।

एकता ने कहा कि उन्होंने नौ वर्ष पूर्व फेसबुक पर करण का प्रोफाइल देखा था।

एकता ने कहा, “करण ने मुझे फ्रेंड रिक्वे स्ट भेजी थी। मैंने उसकी तस्वीर अपनी क्रिएटिव टीम के पास भेज कर उसे ऑडिशन के लिए बुलाने को कहा। “

एकता के मुताबिक, “करण ने चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया जिसमें उसने अच्छा अभिनय नहीं किया था। ”

लेकिन गजब की सकारात्मकता फैलाने के करण के गुण ने एकता का दिल जीत लिया।

अब एकता ने करण को ‘ये कहां आ गए हम’ के लिए कास्ट किया है।

एकता के मुताबिक, “देश में रॉक स्टॉर की कमी हमेशा रही है। मैंने रॉक स्टार्स पर कई शो किए हैं जो काफी पसंद किए गए हैं।”

यह कार्यक्रम संगीत और प्रेम के बारे में है जिसमें संगीत का अलग सिद्धांत दिखाया गया है।

कार्यक्रम का प्रसारण 26 अक्टूबर से किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493