रायबरेली में बौद्ध सम्मेलन बुधवार को

बछरावां क्षेत्र में बौद्ध सम्मेलन का आयोजन बौद्ध उपासक महासभा की ओर से किया जा रहा है।

बौद्ध उपासक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव खुशी राम रावत ने कहा कि सम्मेलन में बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम जयंत व आईएएस अधिकारी मुकेश मेश्राम के आने की औपचारिक सहमति मिल चुकी है।

सम्मेलन के दौरान दिन में भगवान बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता और डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष पर चर्चा की जाएगी और रात में नाटक ‘देवासुर संग्राम’ का मंचन किया जाएगा।

सम्मेलन के आयोजन का दायित्व रामनरेश रावत व कुंडौली के ग्राम प्रधान को सौंपा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493