यहां गुरुवार को जारी अपने शुभकामना संदेश में बसपा प्रमुख ने कहा कि समस्त देशवासियों को होली त्योहार के शुभ अवसर पर दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं!
उन्होंने कहा कि रंगों व उमंगों के त्योहार होली को सादगी, आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द व सद्भावना के साथ मनाकर लोगों को होली की खुशियों को दोगुना करने का प्रयास करना चाहिए।
मायावती ने इस मौके पर कुदरत से भी प्रार्थना है कि वह गरीबों, बेरोजगारों व अन्य अति-जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाकर उनके जीवन में मुस्कान लाए। साथ ही कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को भी सही व ईमानदार प्रयास करने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath