अजमल की अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी

कराची, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश दौरे के लिए शुक्रवार को घोषित की गई पाकिस्तान की टीम में ऑफ-स्पिन गेंदबाज सइद अजमल सभी तीन प्रारूपों के लिए टीम में जगह पाने में कामयाब रहे हैं। पाकिस्तान का यह दौरा 17 अप्रैल से शुरू होना है।

अजमल संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन और पिछले साल सितंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाए गए रोक के कारण विश्व कप में नहीं खेल सके थे। अब हालांकि सुधार के बाद आईसीसी ने उनके एक्शन को मंजूरी दे दी है।

अजमल ने क्रिकेट के सभी तीन प्रारूपों में 209 मैच खेलते हुए 446 विकेट हासिल किए हैं।

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को एकदिवसीय और टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विश्व कप में चोटिल हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। जुनैद खान की हालांकि वापसी हुई है और टेस्ट तथा टी-20 टीम में उन्हें चुना गया है। चोट के कारण जुनैद विश्व कप में नहीं खेल सके थे।

हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज भी वापसी करने में कामयाब हुए हैं।

विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद को एकदिवसीय टीम से बाहर का रास्ता दिख दिया गया है। जमशेद ने एकदिवसीय में आखिरी अर्धशतक जुलाई-2013 में बनाया था।

पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन एकदिवसीय मैच, एक टी-20 मैच और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पहला टेस्ट 28 अप्रैल से जबकि दूसरा छह मई से शुरू होगा। एकमात्र टी-20 मैच 24 अप्रैल को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493