इलाहाबाद पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ सीमा पर मऊआइमा के दिबौनी गांव के पास लोगों ने दो युवकों के खून से लथपथ शव देखे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। दोनों युवकों के शरीर पर चोट के निशान थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “लग रहा है, जैसे दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद शव को वहां लाकर डाला गया है। छानबीन के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath