अजय देवगन बड़े भाई जैसे : वत्सल

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ‘टार्जन : द वंडर कार’ (2004) फिल्म में अजय देवगन के साथ काम कर चुके अभिनेता वत्सल सेठ का कहना है कि अजय बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।

वत्सल कहते हैं कि वह अजय के करीब हैं और उन्हें हमेशा अपना बड़ा भाई माना है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं अजय सर के काफी करीब हूं। मैंने उन्हें हमेशा अपना बड़ा भाई माना है। मुझे जब भी उनकी जरूरत पड़ी, वह हमेशा उपलब्ध रहे। मैं सभी निर्णयों में उनकी सलाह लेता हूं। मेरे ख्याल से वह बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।”

वत्सल इस वक्त टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर-बाजीगर’ से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वह अजय के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे।

अजय के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने वत्सल को उनके इस धारावाहिक के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अजय ने पूर्व में ट्विटर पर लिखा था, “भाई वत्सल सेठ को बेस्ट ऑफ लक। कामना करता हूं कि तुम्हारा नया टेलीविजन धारावाहिक बढ़िया चले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493