सऊदी अरब विस्फोट मामले में 19 गिरफ्तार

रियाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सऊदी अरब प्रशासन ने मदीना और कातिफ में हुए विस्फोटों के संदर्भ में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सऊदी अरब के सात और पाकिस्तान के 12 नागरिक हैं।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार को जेद्दा के अस्पताल की पार्किं ग में स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया। इस घटना में हमलावर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।

मदीना में भी पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद के पास विस्फोट हुआ, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

कातिफ शहर में शिया समुदाय के लोग रहते हैं। यहां शिया मस्जिद के पास दो बम विस्फोट हुए। इस हमले में सिर्फ हमलावर ही मारा गया।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा कि मदीना विस्फोट के आत्मघाती हमलावर की उम्र 26 वर्ष है। वह सऊदी नागरिक था। इससे पहले उसे मादक पदार्थो से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मंत्रालय ने कातिफ हमले के संबंध में तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493