अजय देवगन 48 के हुए, बॉलीवुड ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख और बिपाशा बसु सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने रविवार को अभिनेता अजय दवगन को जन्मदिन की बधाई दी।

अजय के सहकर्मी, दोस्तों और शुभचिंतकों ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

48 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जिगर’, ‘दिलवाले’, ‘सुहाग’, ‘नाजायज’ जैसी कई फिल्में कीं। 1998 में उन्हे महेश भट्ट की फिल्म ‘जख्म’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिनेत्री काजोल से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी :

परिणीति चोपड़ा : अद्भुत इंसानों में से एक ! जन्मदिन मुबारक हो गोपु!

बिपाशा बसु : जन्मदिन मुबारक हो अजय देवगन। हमेशा खुश रहो।

रितेश देशमुख : शरारतों के बाप और मेरे दोस्त अजय देवगन को जन्मदिन की बहुत बधाई। मेरे जीवन की सबसे अच्छी आउटडोर शूटिंग के लिए धन्यवाद।

ईशा गुप्ता : जन्मदिन मुबारक हो अजय देवगन।

सायेशा : जन्मदिन मुबारक हो अजय सर! आपके लिए यह वर्ष सुपर शुभ हो। बहुत सारा प्यार।

जैकी श्रॉफ : आप हमेशा खुश रहें अजय देवगन।

विवेक आनंद ऑबरॉय : जन्मदिन मुबारक हो मलिक भाई। आपके लिए यह वर्ष शुभ हो!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493