महिला हॉकी : रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत (लीड-1)

वेस्ट वेंकुवर (कनाडा), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने रोमांचक मुकाबले में महिला हॉकी विश्व लीग राउंड-2 के मैच में शिनवार को उरुग्वे को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी।

फुल टाइम में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थीं, जिसके बाद शूटआउट से मैच के विजेता का फैसला निकाला गया।

पेनाल्टी शूट आउट में रानी, मोनिका, दीपिका और नवजोत कौर ने भारत के लिए गोल दागे।

भारत ने मैच की अच्छी शुरुआत की और कप्तान रानी ने टीम के लिए छठें मिनट में पहला गोल दागा। भारत ने तीसरे क्वार्टर तक 1-0 से बढ़त को कायम रखा। उरुग्वे ने अपना पहला गोल 45वें मिनट में दागा। मारिया टेरेसा वियाना ने उरुग्वे की बराबरी कराई।

49वें मिनट में भारत के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने रणनीति में बदलाव किया। भारत को इसका फायदा हुआ। वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में गोल दाग भारत को 2-1 से आगे कर दिया। लेकिन रक्षापंक्ति में हुई भारी चूक का खामियाजा भारत को 54वें मिनट में उठाना पड़ा जब उरुग्वे की मैनुएल विलार ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

अंत के छह मिनट में भारत ने गोल करने की कोशिश की लेकिन उसके सारे प्रयास व्यर्थ गए। फैसला पेनाल्टी शूटआउट में निकला। जहां भारत की गोलकीपर सविता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला बेलारूस से खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493