अजय राय पर रासुका लगाना गलत : कलराज

बनारस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा है कि बनारस में प्रतिकार यात्रा के दौरान 106 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए केस को राज्य सरकार वापस ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक अजय राय पर रासुका लगाना पूरी तरह से गलत है।

कलराज ने प्रख्यात साहित्यकार काशीनाथ सिंह से सम्मान को वापस न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काशीनाथ सिंह योग्य और प्रतिभा के गुणी व्यक्ति हैं। ऐसे में वह और अन्य साहित्यकार इस तरह के अभियान चलाकर सम्मान वापस न करें।

मंगलवार को बनारस में सर्किट हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग बीफ और दादरी जैसे मुद्दे को उठाकर सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। ऐसे में साहित्यकार इस तरह के अभियान में शामिल न हों, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मिश्र ने साहित्यकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कहीं रोक नहीं है, लेकिन साहित्यकारों और लेखकों को जो सम्मान मिला है, उसको वापस करके वे सम्मान को अपमानित न करें।

दाल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार जमाखोरों पर रोक नहीं लगा पा रही है। इससे बाजार में दाल की कमी होने के कारण दाल के दाम बढ़ गए हैं। यदि समान रूप से वितरण प्रक्रिया को अपनाया जाता तो ऐसे हालात नहीं होते। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने राज्य सरकार को टिप्स देते हुए कहा कि वे जमाखोरों से माल को बाहर निकलवाएं। हमने दाल का आयात कर लिया है। जल्दी ही उसका वितरण कराकर दाल के मूल्यों पर नियंत्रण करने की कोशिश की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493