अजरबैजान के गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अजरबैजान गणराज्य की सरकार और वहां की जनता को उनके गणतंत्र दिवस (28 मई) की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अजरबैजान गणराज्य के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “भारत सरकार, देश की जनता और मेरी ओर से आपके गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपको और अजरबैजान गणराज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “भारत और अजरबैजान के मध्य बहुत गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सहयोगी प्रयासों से हमारे द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों की जनता के आपसी हितों के लिए लगातार मजबूत होते रहेंगे। भारत अजरबैजान के साथ बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए बहुत उत्सुक है। मैं इस अवसर पर आपकी व्यक्तिगत भलाई और अजरबैजान की मैत्रीपूर्ण जनता की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493