‘अजहर’ की शूटिंग लंदन में

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग के लिए लंदन जा रहे हैं। जिसमें वह बड़े पर्दे पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन की भूमिका निभा रहे हैं।

इमरान को लंदन की सर्दी से थोड़ी परेशानी है, मगर उन्हें आशा है कि एक महीने की शूटिंग अवधि सुगमता से बिता लेंगे।

‘द डर्टी पिक्चर’ के अभिनेता ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लंदन के मौसम के बारे में बात की है।

इमरान ने लिखा है, “शुक्र है कि लंदन में तापमान बढ़ रहा है..ठंड में शूटिंग नहीं कर सकता..।”

टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और एमएसएम मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘अजहर’ 13 मई, 2013 को दुनियाभर में रिलीज होने की संभावना है।

फिल्म में 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजरुद्दीन के जीवन के उतार-चढ़ाव और वर्ष 2000 में मैच फिक्सिंग प्रकरण और प्रतिबंध को दिखाया जाएगा।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2012 में प्रतिबंध हटा दिया था।

फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, और प्राची देसाई प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493