नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति (एसीसी) ने सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीएसईबी) के अध्यक्ष पद पर पूर्व कैबिनेट सचिव अजित कुमार सेठ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
एसीसी ने पीएसईबी सदस्य के तौर पर गौरी कुमार और अंशुमान दास के नाम को भी मंजूरी दे दी। सेठ और पीएसईबी सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का या अधिकतम 65 वर्ष की उम्र पूरा होने तक, जो भी पहले हो होगा।
1974 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सेठ नए पद पर अतुल चतुर्वेदी की जगह लेंगे।
गौरी कुमार गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। दास इसके पहले राष्ट्रीय एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक थे।
dharmpath.com dharmpath