पूर्व मुख्यमंत्री जोगी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता, समेत प्रशंसकों और सभी जनता से अपील की है कि इस दुखद घटना के शोक में 29 अप्रैल को उनके 71वें जन्म दिवस और समाजिक जीवन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में किसी प्रकार का उत्सव न मनाया जाए।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश में इस अवसर पर किसी प्रकार की रोशनी, आतिशबाजी, संगीत उत्सव या स्वरुचि भोज का आयोजन न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ता नक्सल समस्या के सम्पूर्ण समाधान के लिए कटिबद्ध होने का प्रण लें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि शोक की इस घड़ी में समस्त कार्यकर्ता इस दिन जनसेवा करें। इस अवसर पर अस्पतालों में फल वितरण, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, कुष्टरोग शाला व दिव्यांग कल्याण आश्रमों में भोजन वितरण, साड़ी वितरण एवं जवानों के शहादत के संस्मरण में रक्तदान शिविर का आयोजन करें।
dharmpath.com dharmpath