रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नई पार्टी बनाने के ऐलान को कई नेताओं का समर्थन मिल रहा है। शनिवार सुबह जोगी से मिलने पिछड़ा वर्ग संगठन के अध्यक्ष सूरज निर्मलकर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, गौरीशंकर पाण्डे, सतनामी समाज के युवा अध्यक्ष परमेन्द्र बंजारे, रविन्द्रनाथ चौरे, अल्पसंख्यक नेता सैयद हसन अली, धोबी समाज के प्रदेश महामंत्री चन्द्रहास निर्मलकर, देवांगन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मेहर, कोसरिया मरार समाज के सचिव ललित पटेल ने मुलाकात कर नई पार्टी बनाने की बधाई दी।
उधर मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने कहा कि जोगी के नई पार्टी बनाने के संबंध में अभी से कहना जल्दबाजी होगी। कोटमी प्रवास के संबंध में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनका प्रवास पूर्व निर्धारित था।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कहने पर यहां रुका हूं। यहां कोई राजनीति करने नहीं आया हूं। राजनीति 6 जून के बाद करेंगे। डा महंत ने कहा कि जोगी के कार्यक्रम में जाने से किसी को नहीं रोका जा रहा है। सबकुछ कार्यकर्ताओं के विवेक पर छोड़ दिया है।
dharmpath.com dharmpath