अजीब लगता है स्तनपान कराना : कैथरीन हेगल

लॉस एंजेलिस, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैथरीन हेगल का कहना है कि अपने तीन महीने के बेटे जॉश को स्तनपान कराना उन्हें अजीब लगता है।

कैथरीन (38) अपने पेशेवर जिंदगी और नई मां के रूप में सामने आ रही चुनौतियों के बीच संतुलन बैठाने की कोशिश कर रही हैं।

कैथरीन ने अपने पति जॉश केले के साथ दो बेटियों नालेग और एडेलेड को गोद भी लिया है।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ ने कैथरीन के हवाले से बताया, “बातचीत के बीच में स्तनपान करना रोचक है। यह मेरे लिए बिल्कुल नया है लेकिन यह बेहद अजीब है लेकिन जो बच्चे के लिए अच्छा है वह मां के लिए भी है।”

कैथरीन अपनी नई फिल्म ‘अनफॉरगेटेबल’ के प्रचार में व्यस्त है जो भारत में इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493