टोक्यो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान का मार्च में व्यापार अधिशेष 5.638 अरब डॉलर रहा है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापान का मार्च में व्यापार अधिशेष पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.5 फीसदी घटा है और फरवरी के मुकाबले 24.4 फीसदी घटा है।
मार्च में निर्यात सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा है जबकि आयात में 15.8 फीसदी की गिरावट आई है।
dharmpath.com dharmpath