नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। दुनियाभर के लोग मंगलवार सुबह सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के मुखपृष्ठ पर पेरिस की पहचान एवं दुनिया के सात अजूबों में एक एफिल टावर को देखकर हैरान रह गए। ऐसा एफिल टावर को जनता के लिए खोले जाने की 126वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में किया गया।
सर्च इंजन गूगल ने अपने डूडल पर प्रेम के प्रतीक एफिल टावर को उकेरा। डूडल में छह कारीगर इस भव्य कलाकृति को अंतिम रूप देते नजर आ रहे है। साथ ही हमेशा की तरह ही बड़े ही लुके-छिपे अंदाज में गूगल लिखा गया है। पृष्ठभूमि में पेरिस की ऊंची-ऊंची इमारतें भी दिखाई गई हैं।
गुस्ताव एफिल की रचना एफिल टावर पेरिस में आसमान को छूती ऊंचाई 324 मीटर पर लोहे से बनाया गया एक जालीदार टावर है। हर साल करीब 70 लाख पर्यटक इसके दीदार के लिए आते हैं।
इसे 13 मार्च, 1889 को पहली बार जनता के लिए खोला गया। यह मानव द्वारा निर्मित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है।
dharmpath.com dharmpath