अटलांटा ने रामा के मिडफील्डर क्रिस्टेंटे से किया करार

रोम, 9 जून (आईएएनएस)। इटली के क्लब एएस रोमा ने अपनी मिडफील्ड को मजबूत करने के उद्देश्य से विरोधी क्लब अटलांटा के युवा मिडफील्डर ब्रायन क्रिस्टेंटे को लोन पर अपनी टीम में शामिल किया है।

रोमा ने अपने एक बयान में कहा, “इटली के 23 वर्षीय खिलाड़ी 50 लाख यूरो की फीस पर इटली लीग की क्लब अटलांटा से हमारी टीम में शामिल हो रहे हैं और कुछ शर्ते पूरी हुई तो हम उन्हें टीम में स्थायी रूप से भी शामिल कर सकते हैं।”

रोमा ने कहा, “हमारे समझौते के मुताबिक अगर खेल से जुड़ी कुछ शर्ते पूरी होती हैं तो क्लब अतिरिक्त 15 लाख यूरो में क्रिस्टेंटे को अपने साथ जोड़ने के लिए बाध्य है।”

क्रिस्टेंटे रोमा द्वारा इस सीजन खरीदे गए तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रोमा एंटे कारिक एवं इवान मार्कानो को क्लब में शामिल कर चुकी है।

क्रिस्टेंटे ने अपने बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरा लक्ष्य हमेशा से रोमा के लिए खेलना रहा है। मैं एवं क्लब दोनों ही इस समझौते को पूरा होते देखना चाहते थे और हम बहुत जल्दी यह करने में कामयाब रहे।”

क्रिस्टेंटे पिछले 18 महीनों से अटलांटा के लिए खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493